फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में गहराया बिजली संकट, आज से 2 से 5 घंटे की होगी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। कोयले की कमी के कारण ग्रेटर नोएडा में भी बिजली संकट खड़ा हो गया है। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के पास बिजली की उपलब्धता 20 से 25 फीसदी कम हो गई है। इसे देखते हुए कंपनी ने बिजली कटौती शुरू कर दी है। शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग इलाकों में 30 मिनट से 1 घंटे की कटौती की गई। रविवार से अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 5 घंटे तक की कटौती होगी। बिजली संकट बढ़ा तो कटौती भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

देश के ज्यादातर पावर प्लांट में कोयला काफी कम बचा है। इस कारण बिजली का उत्पादन कम हो गया है। इसका असर ग्रेटर नोएडा में भी दिखना शुरू हो गया है। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि इस समय बिजली की खपत 420 मेगावाट चल रही है, लेकिन अचानक बिजली की उपलब्धता 20 से 25 प्रतिशत कम हो गई है। इस कारण शहर में बिजली आपूर्ति का सिस्टम गड़बड़ा गया है। पिछले सात दिन से आपूर्ति का सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन अब मुश्किल है।
रविवार से शहर में बिजली कटौती शुरू हो जाएगी। अफसरों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 2 से 3 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 3 से 5 घंटे की बिजली कटौती होगी। ग्रामीण क्षेत्र में पहले ही 16 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। वहीं औद्योगिक सेक्टरों में रात के समय 2 से 3 घंटे की कटौती होगी।
विज्ञापन

चार गुना महंगी मिल रही है बिजली, संकट बढ़ा तो बढ़ सकती हैं दरें
एनपीसीएल इंडिया एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) से करीब 100 मेेगावाट बिजली खरीदता है। जो सामान्य तौर पर 3 से 6 रुपये प्रति यूनिट खरीदी जाती है, लेकिन अब इसकी अधिकतम कीमत 20 रुपये प्रति यूनिट पहुंच गई है। इसका कारण यह है कि आईईएक्स में खरीदने वाले ज्यादा और बेचने वाले कम हो गए है। संकट के समय में एनपीसीएल को यहां से 15 से 16 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदनी पड़ रही है। कंपनी के अफसरों ने बताया कि अगर यह संकट लंबा चला तो बिजली की दरों में भी बदलाव हो सकता है।
जरूरत पड़ने पर ही चलाएं एसी
एनपीसीएल ने शहरवासियों से संकट के समय में कंपनी का साथ देने की अपील की है। कंपनी ने बिजली की बचत करने का सुझाव दिया है। साथ ही कहा है कि बेवजह बिजली का इस्तेमाल नहीं करें। घर पर कम से कम लाइट ऑन रखें। जरूरत पड़ने पर ही एसी चलाए और जब भी चलाएं उसका तापमान ज्यादा कम न करें। कंपनी से साफ कहा है कि बचत नहीं करने पर लोगों को ही असुविधा होगी।
स्ट्रीट लाइट के समय में हो सकता है बदलाव
बिजली संकट बढ़ा तो शहर में कम जरूरत वाले उपकरण व संस्था को सप्लाई बंद करने पर फैसला लिया जाएगा। ग्रेनो प्राधिकरण से स्ट्रीट लाइट के समय में बदलाव करने को कहा जाएगा। शाम को दो घंटे देर से जलाने और सुबह दो घंटे जल्दी बंद किया जाएगा। अभी बिजली संकट से उबरने की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में 31 हजार मेगावाट का उत्पादन है। जबकि इस समय 15000 मेगावाट ही बिजली मुश्किल से मिल रही है।
बिजली संकट के बीच बेहतर बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। उपलब्धता कम होने पर कटौती की जाएगी। शहरवासियों से भी अपील है कि वो बिजली का कम से कम उपयोग करें। अगर संकट बढ़ा तो बिजली की खपत को कम करने के और कदम उठाए जाएंगे। कटौती का समय भी बढ़ाया जा सकता है। - सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन), एनपीसीएल
उत्पादन घटा तो नोएडा में भी दिखेगा असर
नोएडा। बिजली उत्पादन के संकट को देखते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों ने लोगों से जरूरत के अनुसार बिजली का इस्तेमाल करने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जेवर को छोड़कर जिले के किसी शहर या कस्बों पर बिजली की आपूर्ति में असर नहीं पड़ा है। जेवर में 4 से 5 घंटे की कटौती की जा रही है। शासन को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि बिजली उत्पादन में कमी जारी रही तो नोएडा समेत पूरे प्रदेश में इसका असर दिख सकता है। मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने उपभोक्ताओं से जरूरत के अनुसार बिजली का प्रयोग करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें