फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालििकओं के लिए योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पावर एंजल’ और ‘जीवन कौशल’ से सशक्त बनेंगी बेटियां
विज्ञापन

नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग भी अब बालिकाओं को सशक्त बनाएगा। छात्राओं को न सिर्फ सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा बल्कि व्यक्तिगत विकास, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, अंध विश्वास, छुआछूत जैसी कुरीतियों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया पर किस तरह से बचकर अपना काम करना है इसकी जानकारी भी दी जाएगी। खास बात यह है कि बालिकाओं के साथ-साथ उनकी माताओं के लिए भी कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम का नाम पावर एंजल और जीवन कौशल रखा गया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि इस माह से सभी जूनियर स्कूलों में कार्यशाला शुरू कर दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में जानकारी बढ़ाकर सशक्त बनाना है। शिक्षक कविता भटनागर, मृदुल शुक्ला, अर्चना और महेश कुमार समेत चार लोगों की टीम बनाई गई है। टीम प्रयागराज में प्रशिक्षण लेकर आई है। जो अब जिले भर के सभी स्कूलों में प्रशिक्षण देगी। प्रत्येक स्कूल में 50-50 छात्राओं का ग्रुप बनाया जाएगा। पावर एंजल और जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत हर शनिवार को अलग-अलग ब्लॉक में जाकर 29 कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 9 कार्यक्रम छात्राओं के अभिभावकों और 20 कार्यक्रम बालिकाओं के लिए होंगे। इसका उद्देश्य छात्राओं के साथ-साथ महिलाओं को भी जागरूक करना है। एक बच्ची को पावर एंजल के रूप में चुना जाएगा। ये बच्ची अपनी बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें