फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़कों पर गड्ढे ‘वेस्ट’ कर रहे ग्रेनो वेस्ट के लोगों का समय, सफर हो रहा कठिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकीं हैं सड़कें, बारिश के बाद हालात और भी खराब
विज्ञापन

फोटो-

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई जगहों पर जर्जर सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रहीं हैं। यहां रहने वाले लोगों का आरोप है कि सड़क पर गड्ढे, टूटी सतह और जलभराव जैसी समस्याएं लगातार बनीं हुईं हैं। हल्की बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं। इन पर चलना हादसों को न्यौता देने जैसा है। गौतमबुद्ध नगर विकास समिति संगठन ने अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत कराने की अपील की है। लोगों का कहना है खराब सड़कों के कारण अक्सर जाम लग जाता है, इस वजह से उनका समय भी बर्बाद होता है।
समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने बताया कि बुधवार को गड्ढे में एक स्कूल बस फंस गई, जिसके कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सड़क इतनी खराब है कि आए दिन हादसें हो रहे हैं। निर्माण कार्यों में लगे वाहन अक्सर सड़कों पर ही खड़े रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौड़ सिटी, जेएम फ्लोरेंस के पास हालात खराब

गौड़ सिटी-1 से गौड़ सिटी-2 जाने वाली सड़क की हालत भी बेहद खराब है। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि सड़क के खस्ताहाल हिस्सों में वाहन आसानी से नहीं चल पाते, जिससे रोजाना जाम लग जाता है। आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट और जेएम फ्लोरेंस के सामने की सड़क पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के वक्त इसमें पानी भर जाता है। बारिश के बाद सड़क चलने लायक नहीं बचती। यही हाल एपेक्स गॉल्फ रेवेन्यू के पास की सड़क का है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों को शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-

- सड़कों की हालत बहुत खराब है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिनकी वजह से अक्सर जाम लग जाता है। -अनूप
- सड़क ठीक से नहीं बनीं, जिस वजह से धूल उड़ती है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। -मनीष
- सबसे ज्यादा समस्या गर्भवती महिलाओं को होती है। इमरजेंसी में अस्पताल ले जाना पड़े तो समय पर पहुंचना मुश्किल है।
-हिमांशु
- खराब सड़कों के कारण हादसा होने का खतरा रहता है। इससे लोगों का समय भी खराब होता है। -रश्मि पांडे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें