फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: माहुल के मेले में लगे लव जिहाद, ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर

विज्ञापन
06 माहुल के ऐतिहासिक मेले में लगे लव जिहाद, ऑपरेशन सिंदूर और अखंड भारत के पोस्टर - फोटो : शहर में विसर्जन मार्गों का जायजा लेते मंडलायुक्त, आईजी व अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल कस्बा स्थित ऐतिहासिक मेले में इस बार एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। मंगलवार को लगे मेले में हिंदू संगठनों की ओर से लव जिहाद, ऑपरेशन सिंदूर और अखंड भारत से संबंधित पोस्टर लगाए गए। मेले के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से मेलार्थियों को जागरूक करने के लिए लगातार घोषणाएं की जाती रहीं।
विज्ञापन

बताया गया कि पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मेले में पोस्टर लगाए गए। इसके साथ ही अखंड भारत के निर्माण का संदेश देने वाले पोस्टर भी प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए। वहीं, हिंदू महिलाओं और लड़कियों के साथ लव जिहाद जैसी घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अपील की गई।
भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुजीत कुमार जायसवाल आशु ने बताया कि पहलगाम में आतंकियों ने जाति पूछकर हिंदुओं की हत्या की थी, जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारी सेना ने दिया। पाकिस्तान के गलत मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। हमारा लक्ष्य अखंड भारत है, और इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू महिलाओं के साथ लव जिहाद की घटनाएं चिंता का विषय हैं, इसलिए समाज को सतर्क रहने की जरूरत है। यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें