फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाल विवाह और घरेलू हिंसा पर पोस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ अनीता कुमारी ने किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इन गंभीर सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने विचारों को रचनात्मक तरीके से व्यक्त करने का मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विषय पर आधारित आकर्षक पोस्टर बनाकर अपने विचार प्रस्तुत किए। राधिका, प्रियांशी, पलक, कशिश, भावना सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता मिश्रा के दिशा-निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें