फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लीजेंट डोमिनेटर ने सीरीज में बनाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। तालड़ा स्थित ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में लीजेंट डोमिनेटर ने लीजेंट सुपरस्टार को हराकर 3-0 की बढ़त बना ली। टॉस जीतकर लीजेंट सुपरस्टार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लीजेंट डोमिनेटर ने पुनीत बैसोया के 42 गेंदों पर 80 रन और कप्तान रविंद्र अधाना के 36 रनों की बदौलत 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंट सुपरस्टार की टीम 94 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में भंवर नागर ने तीन, जबकि राम कुमार नागर और राहुल नागर ने दो-दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए पुनीत बैसोया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें