फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएम ने किया ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ, पीलीभीत पुलिस ने देखा लाइव प्रसारण

Sun, 21 Sep 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
थाना न्यूरिया में मिशन शक्ति फेज -5 का लाइव प्रसारण देखते सुनते पुलिस कर्मी व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार, लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया। इस दौैरान पुलिस लाइन समेत जिले के समस्त थानों मेंं अफसर और कर्मचारियों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन


एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी-कर्मचारियोंं के साथ प्रसारण देखा। इस दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं और पहल की जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने संकल्प लिया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

बरखेड़ा में महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन फेज -5 के अवसर पर थाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के संबोधन का लखनऊ से सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, नदीम अंसारी, रेहान अंसारी, माखनलाल वर्मा एवं थाने का स्टाफ मौजूद रहा। थाना बिलसंडा और करेली में पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री का संदेश सुना।
विज्ञापन


न्यूरिया थाने में लाइव प्रसारण थाना परिसर में देखा गया। इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी कई योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति का यह चरण 22 सितंबर से शुरू होकर 30 दिनों तक संचालित होगा। इस मौके पर सहायक एएसपी, सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

बीसलपुर में राजकीय महाविद्यालय, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज और शफी डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के कार्यक्रम का प्रसारण विद्यार्थियों ने देखा। पूरनपुर। कोतवाली में मिशन शक्ति समारोह में सीओ प्रतीक दहिया ने फीता काटकर शुभारंभ कराया। इस दौरान परिसर में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी लोगों ने देखा। कार्यक्रम कोतवाल सतेंद्र सिंह, एसआई राजीव कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें