फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूजी, पीजी में दाखिले के लिए खुला पोर्टल, आवेदन 27 तक

Wed, 22 Oct 2025 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर से यूजी, पीजी में दाखिले के लिए दाखिला पोर्टल खोल दिया है। यह पोर्टल 27 अक्तूबर की रात तक खुला रहेगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, एडिड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है। निदेशालय के अनुसार विद्यार्थी 21 से 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

छात्र ग्रेजुएशन के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष और पोस्ट ग्रेजुएशन के पहले और दूसरे वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि छात्रों और कॉलेजों से मिले अनुरोधों के बाद प्रवेश पोर्टल को पुनः खोला गया है ताकि जो विद्यार्थी पिछली बार आवेदन नहीं कर पाए थे, वे दाखिला ले सकें।
यहां बता दें कि इससे पहले निदेशालय की तरफ से 30 सितंबर तक विभिन्न कॉलेजों की सभी कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए एडमिशन पोर्टल खोला गया था।
राजकीय नेहरू कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 1200 सीटों से से 661 भरी गई थी और 539 खाली रह गई जबकि स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों में से 199 भरी गई हैं और 171 खाली हैं। इसी प्रकार से जिले के अन्य कॉलेजों में भी फिलहाल सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें