फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रायपुर बांगर में सफाई व्यवस्था बदहाल, सफाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। रायपुर बांगर गांव में बदहाल सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश युवा अध्यक्ष पंकज अवाना के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने गांव का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि जिला संगठन मंत्री स्वाति सिन्हा पिछले एक महीने से लगातार गांव की सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठा रही हैं। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आप नेताओं ने प्राधिकरण से गांव में प्रतिदिन कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भेजने, सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनकी ड्यूटी की निगरानी के लिए चेकपॉइंट निर्धारित करने की मांग की। इसके अलावा कूड़ा एकत्र करने और उसके उचित निस्तारण के लिए गांव में स्थायी स्थान निर्धारित करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन


पंकज अवाना ने कहा कि गांव के लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। बार-बार शिकायतों के बावजूद ग्रामीणों को गंदगी के बीच रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राधिकरण को तीनों मांगों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष परशुराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल, जेवर विधानसभा अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा, एनडी दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें