फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहन लगाएंगे प्रदूषण पर लगाम

विज्ञापन
इले​​क्ट्रक कार।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन लगाएंगे प्रदूषण पर लगाम
विज्ञापन

नोएडा। अब इलेक्ट्रिक वाहन प्रदूषण पर लगाम लगाएंगे। इसके प्रयोग से पैसे की बचत भी होगी। साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर रहेगा। यही वजह है कि नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को लीज पर 5 इलेक्ट्रिक कार मंगाई हैं और इनके लिए कार्यालय में चार्जिंग स्टेशन भी लगा दिया गया है। अब पांच अन्य स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने के आदेश दिए गए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक स्वच्छता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत शुद्ध पर्यावरण के लिए वायु प्रदूषण को कम करने के मकसद से इलेक्ट्रिक वाहनों के सहारे काम चलाने की योजना शुरू की है। इसी कड़ी में 5 इलेक्ट्रिक कारें किराये पर मंगाई हैं। इन्हें छह साल के लिए लीज पर लिया गया है। इसका किराया 22500 रुपये और जीएसटी देना होगा। इन्हें एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) से लिया गया है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण की यह पहल है।
प्राधिकरण कार्यालय में लगाया गया चार्जिंग स्टेशन
इन वाहनों की चार्जिंग के लिए सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में चार्जिंग स्टेशन लगाया गया है। यहां धीमी और तेज गति से वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। इसके लिए सुविधा बहाल कर दी गई है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण ने शहर में पांच स्थलों को चिह्नित किया है। यहां भी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने हैं। इन स्थानों की जानकारी प्राधिकरण ने ईईएसएल को दे दी है।
विज्ञापन

दो चार्जिंग स्टेशनों पर बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू
ईईएसएल की ओर से सेक्टर-63 में मेट्रो स्टेशन और एक अन्य स्थान पर चार्जिंग स्टेशन लगा दिए गए हैं। यहां अब बिजली कनेक्शन की सुविधा दिलाने की कवायद की जा रही है। कनेक्शन दिलाने के साथ ही चार्जिंग का काम शुरू हो जाएगा।
14 स्थानों पर लगेंगे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन
ईईएसएल के डीजीएम एन मोहन ने बताया कि पूरे शहर में अध्ययन कराया जा रहा है। इसके बाद स्थलों का चयन किया जाएगा। इसमें सेक्टर-64, 65, 27, 110, 41, 50, 51, 30, 29, 18, 127, 142, 124, 126, 1, 2, 6, 15, 16, 16ए, 135, 132, 57, 3, 8, 32, 33, 58, 59, 60, 61, डीएससी रोड, 104, 54, 29 और स्पाइस मॉल शामिल होंगे। फिलहाल 14 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने की कवायद होगी। इसके बाद दूसरे चरणों में अन्य स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि नोएडा का काम करीब 9 से 10 महीने में पूरा होगा।
दो प्रकार के होंगे चार्जिंग स्टेशन
ईईएसएल की ओर से दो प्रकार के चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। एक स्टेशन सामान्य चार्जिंग के लिए होगा। यहां अगर वाहनों को चार्ज किया जाएगा तो फुल चार्ज होने में करीब 6-7 घंटे लगेंगे। वहीं, दूसरे को फास्ट चार्जिंग स्टेशन का नाम दिया गया है। यहां एक घंटे में वाहन 80 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा। प्राधिकरण कार्यालय में इस तरह के चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं।
1.40 रुपया प्रति किलोमीटर होगा खर्च
अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। यह चार्ज औसतन 10 रुपये प्रति यूनिट बिजली की खपत पर आधारित होगा। हालांकि, यह अनुमान पर आधारित है। खर्च में और बढ़ोतरी भी हो सकती है। एक बार फुल चार्ज होने पर 100-120 किलोमीटर तक जाया जा सकता है।
विज्ञापन

यह इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उपलब्ध
बाजार में कई प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध हैं। इसे आम आदमी भी खरीद सकता है। इसमें कार, बाइक व साइकिल आदि शामिल हैं। इलेक्ट्रिक बसें भी बाजार में आ चुकी हैं। लेकिन, जब तक चार्जिंग स्टेशन नहीं लगाए जाते तब तक लंबी दूरी की बसें चलाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें