संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। शहर में बढ़ते प्रदूषण का असर अब क्रिकेट खिलाड़ियों की दिनचर्या पर भी पड़ने लगा है। खराब हवा के चलते खिलाड़ियों ने अपने अभ्यास के समय और तरीके में बदलाव किया है। अब खिलाड़ी सूर्योदय के बाद दिन में ही मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं जबकि अंधेरा होने के बाद प्रैक्टिस से परहेज किया जा रहा है।
क्रिकेट अकादमियों में अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को बीच-बीच में ब्रेक दिया जा रहा है। लंबी रनिंग और लगातार आउटडोर फिटनेस अभ्यास कम कर इंडोर जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर जोर दिया जा रहा है। कोच जूनियर खिलाड़ियों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरत रहे हैं और जरूरत के अनुसार मास्क व सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं।
- अब सूर्योदय के बाद अभ्यास शुरू कर अंधेरा होने से पहले पूरा कर लिया जाता है।- वरुण चौहान (14) ,
बल्लेबाज
- अभ्यास के बीच ब्रेक लेकर पानी पीते हैं और थकान होने पर कुछ देर रुक जाते हैं। - यश अंबावत, ऑलराउंडर
- आगामी टूर्नामेंट के लिए कम समय में बेहतर अभ्यास किया जा रहा है। - श्रीजा शांडिल्य (16), बैटर- विकेटकीपर
- लंबी रनिंग कम कर इंडोर जिम में फिटनेस पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।- विशाल कुमार मिश्रा (17), गेंदबाज