फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कच्चे तटबंध पर टिकट पक्का करने की राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना नाम लिए एक दूसरे पर छोड़ रहे तीखे शब्दबाण
विज्ञापन

- पूर्व सांसद ने उठाया था 65 करोड़ की बाढ़ परियोजना पर सवाल

- सदर विधायक ने कहा, टिकट का नंबर आ रहा, बरसाती मेंढक उछल रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। तटबंध पर शुरू हुई राजनीति अब तीखे शब्दबाण चलाने तक पहुंच गई है। नेताओं के बयानों में भी टिकट की बात सामने आने लगी है। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने दो दिन पहले ही 65 करोड़ की बाढ़ नियंत्रण परियोजना पर सवाल उठाए थे। उधर, सदर विधायक सुचि चौधरी ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि अब टिकट का समय आ रहा है। इसलिए बरसाती मेंढक उछल-उछलकर दिखा रहे हैं। हालांकि दोनों ही नेता किसी का नाम नहीं ले रहे।
पिछले एक सप्ताह से मंडावर क्षेत्र में गलखा देवी मंदिर के पास गंगा कटान कर रही है। वहीं बैराज-रावली तटबंध पर भी गंगा ने कटान किया। एक ओर मंदिर खतरे में है तो दूसरी तरफ यहां का तटबंध। इसे लेकर दो दिन पहले कलक्ट्रेट में मंडावर-चंदक क्षेत्र के दर्जनों किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी थे। उन्होंने प्रशासन से कटान रोकने के इंतजाम करने की मांग उठाई। साथ ही सवाल खड़ा किया कि बाढ़ नियंत्रण के लिए 65 करोड़ मंजूर हुए थे। फिर ऐसी कटान की स्थिति क्यों आ रही है और इंतजाम क्यों नहीं किए गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसके बाद जब प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल तटबंध को देखने बैराज पहुंचे तो उनके सामने भी यह सवाल उठा। कार्यक्रम के बाद सदर विधायक सुचि चौधरी ने मीडिया से बात की। उनकी यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें सदर विधायक सुचि चौधरी कह रहीं हैं कि कुछ लोग बरसाती मेंढक की तरह निकलकर आ रहे हैं। अब टिकट का नंबर आ रहा है। इसलिए ऐसे लोग बाहर निकल रहे हैं। उछल-उछलकर दिखा रहे हैं। कुछ लोग कुत्तों की तरह सूंघते हैं कि जैसे मांस का टुकड़ा मिल जाए।
इसके बाद बाढ़ नियंत्रण परियोजना पर कहा कि आप लोग देख सकते हैं कि जहां परियोजना स्वीकृत हुई थी, वहां सब सुरक्षित है। कटान उससे आगे हुआ है। साथ ही रावली तटबंध के लिए वह परियोजना नहीं थी।
विज्ञापन

जो लोग उंगली उठा रहे हैं, वे बताएं कि उन्होंने अपने समय में क्या किया है। अभी तक तटबंध पर आकर देखा तक नहीं और न ही यहां के लोगों के हाल जाने।
- सोशल मीडिया पर चल रहीं चर्चाएं
भले ही पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और सदर विधायक सुचि चौधरी ने किसी का नाम नहीं लिया। पर सोशल मीडिया पर इन दोनों के बयानों को लेकर चर्चाएं खूब हो रहीं हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग जहां इसे साल 2027 में टिकट की तैयारी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने-अपने नेताओं के बयान का समर्थन भी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें