फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 34,598 बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर ब्लॉक में 28 जून से 3 जुलाई तक चलाए गए पल्स पोलियो अभियान कुल 34,598 बच्चों को दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक किया। जेवर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने बताया कि अभियान के पहले दिन 28 जून को जेवर ब्लॉक के 127 बूथों पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। पहले दिन ही 11,756 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें