नोएडा (संवाद)। डाक मंडल ने डाक फ्रेंचाइजी खोलने के इच्छुक व्यक्तियों और फर्मों से 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। फ्रेंचाइजी के माध्यम से बुकिंग, डिलीवरी और पिक-अप/कलेक्शन से जुड़ी डाक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित में 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, नियमों की जानकारी उपडाकघर, प्रधान डाकघर या प्रवर अधीक्षक डाकघर सेक्टर-16 स्थित कार्यालय से ले सकते हैं। प्रवर डाक अधीक्षक भूर सिंह मीणा के अनुसार, डाक विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।