फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिसकर्मियों पर युवक को पीटने का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 05:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

लोअर लखवाड़ कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ने दो पुलिसकर्मियों पर डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। घटना डाकपत्थर चौकी के पास हुई, जिसमें युवक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की लोअर लखवाड़ कॉलोनी निवासी एक युवक ने दो पुलिसकर्मियों पर डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। युवक के पैर और पसली में गंभीर चोटें आईं हैं। उप जिला अस्पताल में पीड़ित को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थनापत्र भी दिया था, हालांकि पुलिस का दावा है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना डाकपत्थर चौकी के पास की बताई जा रही है। लोअर लखवाड़ कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह शर्मा फार्म हाउस का कूड़े का ट्रैक्टर चलाता है। बुधवार रात आठ बजे कूड़े के ट्रैक्टर को खाली कर वह और उसका भाई अनूप पाल वापस आ रहे थे। पानी की टंकी के पास दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने उनके साथ गाली गलौज किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह स्मैक पी कर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह अपना काम खत्म कर आ रहे हैं। वह उनकी तलाशी भी ले सकते हैं। वह दोनों भाई जाने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उसका कॉलर पकड़ कर अपनी ओर खींच लिया। उनके ऊपर डंडा बरसाना चालू कर दिया। उनके पैर और पसली पर वार किए गए। उनका भाई पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़ रहा था। उनके चीखने की आवाज सुनने पर मोहल्ले के लोग मौके पर आए तो पुलिसकर्मी बाइक पर बैठकर भाग गए। पीड़ित युवक ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। कोतवाली प्रभारी विकासनगर विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनकी जानकारी में नहीं है। शिकायत भी नहीं मिली है। वह अपने स्तर पर जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें