फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिसकर्मी पर सरकारी नौकरी का झांसा देकर 15.2 लाख रुपये ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक ने आईआरबी द्वितीय में तैनात एक पुलिसकर्मी पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15.2 लाख रुपये ठगने का अरोप लगाया है। आरोप है कि उसने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ठगी की। एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक आरोपी और पीड़ित दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। पीड़ित कुंज विहार निवासी विनोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि मनोहर सिंह गुसाईं से उनकी मुलाकात वर्ष 2022 में हुई थी। उसने कहा था कि वह उनके बेटे की सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद धीरेंद्र सिंह चौहान नाम के युवक से उनकी मुलाकात करवाई। बताया कि बेटे की नौकरी के लिए वे लंबे समय से परेशान थे ऐसे में आरोपियों के झांसे में आ गए। आरोपियों ने सरकारी विभाग में जान-पहचान होने की बात कही थी। उन्होंने 2022 से लेकर 2023 तक आरोपी के खाते में 15.2 लाख रुपये जमा कराए।
लंबे समय तक जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने आरोपियों से बात की। इस दौरान उन्हें फिर से आश्वासन दिया गया। अधिक दबाव बनाने पर आरोपियों ने नौकरी से जुड़े झूठे नियुक्तपत्र भेज दिए। उन्होंने पूर्व में इस मामले में पुलिस से शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शिकायत की। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की तहकीकात की जा रही है। पीड़ित से जरूरी दस्तावेज भी लिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें