फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वैन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुडा सैक्टर दो के फ्लाईओवर पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस कर्मी घायलों को अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए परिजनों ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर डीएसपी विजयपाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम होने दिया। कैंप थाना पुलिस ने मामले में ईआरवी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी विजय पाल के अनुसार गांव मंडकौला निवासी प्रेमवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह रविवार 28 अगस्त की शाम को करीब साढे़ सात बजे अपने पति रंजीत के साथ बल्लभगढ़ से बाइक पर अपने घर मंडकौला के लिए जा रही थी। रास्ते में हुडा सैक्टर दो के चौक पर बने फ्लाईओवर के ऊपर पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। शिकायत में कहा गया है कि पीसीआर गाड़ी तेज रफ्तार में थी और चालक गाड़ी को लापरवाही से चला रहा था। टक्कर लगने से वह दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टक्कर मारने वाली गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी सरकारी अस्पताल लेकर आए और उन्हें इमरजेंसी के गेट पर छोड़कर भाग गए। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण डॉक्टरों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेमवती का उपचार किया जा रहा है।
चालक पर नशे में होने का आरोप
सोमवार सुबह पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने में आनाकानी की। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी चला रहा पुलिस कर्मी नशे में था। पुलिस की लापरवाही के कारण रंजीत की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर डीएसपी विजयपाल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई के आश्वासन दिया, जिससे परिजनों से शव का पोस्टमार्टम होने दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

- विजयपाल, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें