फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लहरा रोड बवाल में पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के लहरा रोड पर हुई दो समुदायों के बीच आमने सामने की फायरिंग के मामले में तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि फायरिंग के दो अन्य आरोपी चिह्नित किए गए हैं। 8 अन्य लोगों को पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशें जारी हैं। मौके की वीडियो फुटेज व सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

लहरा रोड पर बृहस्पतिवार की रात दो समुदायों के बीच जमकर फायरिंग, पथराव हुआ। हमले में 5 लोग घायल हुए। इस मामले में पुलिस की ओर से 12 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि 15 अज्ञात आरोपियों को पुलिस चिह्नित कर रही है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों में मोहम्मद रियाज, मुकीस अहमद एवं शहनाज को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ हो रही है। 8 लोगों को शांतिभंग की धाराओं में पाबंद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी अंकिता शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें