नोएडा। सेक्टर-126 क्षेत्र में एडीसीपी सुमित शुक्ला ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान चौराहों, शराब की दुकानों और मॉल आदि में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को समय-समय पर वाहनों की चेकिंग और सड़क पर सतत उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत कर उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। इसके अलावा, कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला बीट अधिकारियों ने स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम डीसीपी और एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। ब्यूरो