नोएडा (संवाद)। सेक्टर-70 में शनिवार को दिव्यांग बच्चों ने एक साथ रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम में फर्स्ट-1 की सेंटर मैनेजर सुरभि जैन ने कहा कि वह फर्स्ट-1 रिहैब सेंटर में समय-समय पर इस तरह के आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। इस मौके पर कृष्णा यादव, डॉ. एलिका, डॉ. सुष्मिता भाटी, डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. महिपाल समेत कई लोग मौजूद रहे।