फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस ने साइकिल रैली को दिल्ली जाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने साइकिल रैली को दिल्ली जाने से रोका
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली में वोट चोरी आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे सपा कार्यकर्ता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी आंदोलन के समर्थन में सोमवार को लोकतंत्र बचाओ साइकिल रैली निकाली और दिल्ली की तरफ कूच किया लेकिन पुलिस ने रैली को दिल्ली नहीं जाने दिया। महामाया फ्लाईओवर के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने रैली को रोक दिया।
विज्ञापन

जिद पर अड़ने के कारण पुलिस ने 16 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। वहीं रैली में शामिल होने से पहले ही कुछ नेताओं को घर पर नजरबंद कर दिया गया।दिल्ली में विपक्ष ने वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन चलाया हुआ है। उसी के समर्थन में सपा नेता विकास भाटी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय तक लोकतंत्र बचाओ साइकिल रैली निकालने का फैसला किया। सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क से रैली शुरू होनी थी लेकिन पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी समेत कई नेताओं को घर पर नजरबंद कर दिया और सिटी पार्क से रैली नहीं निकालने दी। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने नोएडा क्षेत्र में कोंडली गांव के पास से नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से रैली शुरू की। झट्टा बादौली गांव के पास रैली एक्सप्रेसवे पर आ गई। रैली में 100 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे। रैली की भनक लगने पर पुलिस सक्रिय हो गई और महामाया फ्लाईओवर के पास सभी को रोक लिया। पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत ले लिया। 16 कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर पुलिस लाइन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें