फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस ने रोकी वोट बचाओ, देश बचाओ पदयात्रा

विज्ञापन
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत दनकौर में पदयात्रा का आयोजन।आज जेवर विधानसभा क्षेत्र के
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। कस्बे में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता जतन प्रधान के नेतृत्व में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। हालांकि, कुछ दूर चलने के बाद पुलिस ने पदयात्रा को रोक दिया। इस कार्रवाई पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और अभियान जारी रखने का ऐलान किया। जतन प्रधान ने कहा कि पिछले तीन दिनों से प्रशासन उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। रविवार को गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें और उनके साथियों को घर पर रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद सपा जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान और उनकी टीम के प्रयासों से दनकौर में पदयात्रा निकाली गई। जतन प्रधान ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई से उनका संघर्ष रुकने वाला नहीं है। अभियान के तहत आगे भी पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें