फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 23 छात्रों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने एमिटी विवि को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
23 छात्रों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने एमिटी विवि को भेजा पत्र
विज्ञापन

पार्किंग में एंट्री करने की व्यवस्था व सीसीटीवी को दुरुस्त करने के लिए कहा गया


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय के आसपास लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं और इसके वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार किया है। पुलिस ने विवि प्रशासन को पत्र भेजकर पिछले दिनों मारपीट में शामिल 23 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था और सीसीटीवी को दुरुस्त करने के लिए भी कहा है। पुलिस विवि के आसपास लगातार अभियान चलाकर वाहनों की जांच कर रही है।
कुछ महीनों में विवि के आसपास के 15 से अधिक मारपीट के वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें पांच मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इनमें एमिटी में पढ़ने वाले 23 छात्रों को नामजद किया गया है या इनका नाम जांच में आया है। नोएडा के एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह ने एमिटी विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर को पत्र भेजकर 23 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने लिए कहा है। इसे साथ ही विवि में पार्किंग की एंट्री को लेकर भी सुधार करने के लिए कहा है। इसके अलावा एमिटी के चारों तरफ दीवार पर सीसीटीवी लगवाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमिटी के पार्किंग में एंट्री को लेकर कड़े प्रावधान हैं। इस कारण छात्रों की गाड़ियों की भी एंट्री नहीं मिल पाती, जबकि पार्किंग खाली रह जाती है और छात्र बाहर कार खड़ी करते हैं। सड़क पर कार खड़ी करने के दौरान ही अक्सर किसी न किसी बात पर मारपीट की घटनाएं होती है। इसके साथ विवि की सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी एजेंसी के बीच बेहतर समन्वय कराने की बात भी कही गई है। विवि की सुरक्षा को लेकर तीन प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें