नई दिल्ली। गैंगस्टर के मददगारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने शाहबाद डेयरी इलाके में टिल्लू गैंग के एक साथी मुकेश के घर पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने 49.60 लाख रुपये, एक किलो सोने के गहने और 14 किलो चांदी के गहने बरामद किए। छापेमारी से पहले आरोपी घर से भाग गया। लेकिन छापेमारी के दौरान एक किन्नर ने दावा किया कि रुपये और गहने उसके हैं। हालांकि पुलिस ने नकदी और गहने को जब्त कर लिया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पुलिस ने गुर्गे के घर पर दबिश देकर नकदी और सामान बरामद किए हैं। पुलिस किन्नर के आरोपों की जांच कर रही है। ब्यूरो