फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पिता और अन्य से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पिपरौली मर्डर मामले में पुन्हाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पूरे दिन पिता और अन्य लोगों से पूछताछ की जाती रही। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद परिजनों को सांत्वना देने के लिए नेताओं, रिश्तेदारों और सामाजिक लोगों का दिनभर तांता लगा रहा।
विज्ञापन

पुन्हाना पुलिस ने शनिवार की शाम मृतक लड़कियों के पिता खुर्शीद और प्रत्यक्षदर्शी साबिर से पुन्हाना थाने में पूछताछ की। वहीं शुक्रवार देर रात चारों शवों को पोस्टमार्टम के बाद गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। गांव में हुए इस बड़े हादसे के बाद परिजनों को सांत्वना देने के लिए विधायक मोहम्मद इलियास, पूर्व विधायक रहीश खान, जजपा नेता इकबाल जैलदार आदि पहुंचे। वहीं पुनहाना पुलिस भी अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस महिला के स्वस्थ होने व एफएसएल व मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। शुक्रवार को गांव पिपरौली में एक ही परिवार की चार मासूम बच्चियों की उनकी मां ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी और खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर महिला फरमीना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें