फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घाटों और पूजा स्थलों पर तैनात रहेगा पुलिस बल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूजा स्थलों, घाटों और जलाशयों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिस ने तैयारी की है।
विज्ञापन

सूरजपुर स्थित मुख्यालय में बुधवार को सेंट्रल नोएडा जोन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें छठ पूजा के दौरान घाटों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में छठ पूजा स्थलों और घाटों का पहले से निरीक्षण कर लें। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, प्रमुख पूजा स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें