फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब रही पुलिस : बिजारनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पुलिस अधीक्षक नूंह नरेंद्र बिजारनिया के दिशा-निर्देश पर जिला पुलिस ने साल 2020 में काफी मामलों में कामयाबी हासिल की। 59 इनामी बदमाशों को भी गिरफ्तार किया। अवैध रूप से हथियार रखने वाले 69 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 64 केस दर्ज किया। वहीं नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ 29 केस दर्ज कर 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अवैध रूप से शराब की तस्करी करने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 158 केस दर्ज कर 159 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 76 केस दर्ज कर 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं 364 उद्घोषित अपराधियों और 406 जमानत तर्क अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। चोरी की 131 मोटरसाइकिलें, 4 कार/बोलेरो, 2 कैंटर, 1 ऑटो, 1 ट्रक कंटेनर व 2 ट्रक बरामद किए। गोहत्या व गो तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 191 अभियोग अंकित करके 106 आरोपी गिरफ्तार किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें