ग्रेटर नोएडा। शिवरात्रि को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास पुलिस तैनाती रहेगी। बैरिकेडिंग भी की जाएगी। पुलिस ने मंदिर प्रशासन के साथ बैठक कर वाहनों की पार्किंग और रास्तों के लिए प्रबंध किए हैं।
बुधवार को शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। महिला पुलिसकर्मियों को भी प्रमुख मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर तैनात किया जाएगा। मंगलवार को शहर के प्रमुख इलाकों और चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रही। भीड़भाड़ वाले बाजार, मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रही। सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर, परी चौक, अल्फा चौक पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। ब्यूरो