फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक से गोली जैसी आवाज निकालने वालों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से गोली जैसी आवाज निकालने वालों की तलाश
विज्ञापन


दादरी(संवाद)। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस की सख्ती के बावजूद दादरी में कुछ बाइक सवार साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालकर लोगों को डरा रहे हैं। कुछ युवकों की ट्विटर पर शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस को बताया है कि कस्बा में कुछ लोगों ने अपनी बाइक के साइलेंसर में बदलाव कर रखा है और रास्ते में महिला-लड़कियों और बुजुर्गों के आसपास आते ही साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालकर उन्हें डरा देते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि इस तरह के मामले में एक आरोपी दिनेश कुमार की बाइक को जब्त भी किया गया है। जबकि अन्य बाइक सवारों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें