तावडू। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर गांव कांगरका और गुरनावट के बीच पुलिस ने 4 गोवंशों को तस्करों से मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तावड़ूू निवासी बजरंग दल जिला सह संयोजक हिमांशु जिंदल ने बताया कि शुक्रवार रात को उन्हें सूचना मिली कि गांव कांगरका व गुरनावट के बीच रफीक निवासी नानूका, शाहरुख निवासी रानियाकी सामीर और कादर निवासी बावला गोकशी के लिए 4 गोवंश लेकर आए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने दल के साथियों और तावडू सदर पुलिस को सूचना दी। खोरी पुलिस के साथ वह रात्रि में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से सभी चार गोवंशों को मुक्त कराकर गोशाला में भेज दिया गया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रफीक निवासी नानूका, शाहरुख निवासी रानियाकी, सामीर व कादर निवासी बावला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।