फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लापता युवती की तलाश में पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से 20 दिन से लापता युवती की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ ने शक्ति नहर और आसपास अभियान चलाया। हालांकि शाम तक युवती का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने युवती की हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। न्यायालय से दो आरोपियों की 14 दिन की रिमांड पहले ही मिल गई थी। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सात सितंबर को डाकपत्थर क्षेत्र से युवती लापता हुई थी। उसके पिता ने चौकी में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। बाद में उन्होंने शहबाज नाम के युवक पर बेटी के अपहरण और हत्या का शक जाहिर किया था। 12 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार करने पर दो साथियों के साथ मिलकर युवती की गला घोंटकर हत्या कर शव को शक्ति नहर में फेंकने की बात कबूली थी। शनिवार को घटना में शामिल अन्य आरोपी फैजान और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना के लिए प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुल्हाल से आगे शक्ति नहर में शव को फेंका था। रविवार को पुलिस और एसडीआरएफ ने शक्ति नहर और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। शाम तक युवती का कोई सुराग नहीं लगा। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया। सोमवार को फिर से तलाश की जाएगी। दो आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड मिल गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें