फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुरोली में गुलदार ने बकरी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम कुरोली में गुलदार ने एक बकरी को मार डाला। इससे ग्रामीणों में भय का वातावरण बन गया है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। ग्राम कुरोली निवासी ज्ञान चंद प्रतिदिन की भांति बकरियों को चराने के लिए जंगल गए थे। शाम को लौटते समय घात लगाकर बैठे गुलदार ने बकरियों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया, लेकिन एक बकरी को मार डाला था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। वन बीट अधिकारी दलवीर सिंह सजवाण ने बताया की सूचना के आधार पर क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की चेतावनी भी दी गई है। पीड़ित को नुकसान की जांच कर मुआवजा संबंधी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें