फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के घर से हुई चोरी का नहीं लगा कोई सुराग, तीन राज्यों में चोर को तलाश रही है पुलिस

Fri, 12 Mar 2021 09:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
Ram V. Sutar
विज्ञापन
प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के घर से 26 लाख रुपये की नकद और लाखों की जूलरी लेकर भागने वाले घरेलू सहायक का सुराग अभी नहीं लगा है। पुलिस की तीन टीमें इस मामले की जांच में जुटी हैं। आरोपी मदन मोहन को चार दिन पहले एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से रखा गया था। उसका सत्यापन भी नहीं कराया गया था। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि मूर्तिकार राम सुतार के घर से नकद और जूलरी लेकर भागने वाला आरोपी ओडिशा निवासी मदन मोहन पहले मुंबई में एक उद्योगपति के घर काम कर चुका है। वहां से काम छोड़ने के बाद वह गुरुग्राम में किसी कोठी में काम करने लगा था। इसके बाद वह दिल्ली के एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से चार दिन पहले नोएडा आया था।

पुलिस की तीन टीमें इस मामले की जांच के लिए मुंबई, ओडिशा और गुरुग्राम गई हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मदन मोहन ने मुंबई में उद्योगपति के घर से कोई चोरी नहीं थी बल्कि खुद ही काम छोड़ दिया था। वहीं गुरुग्राम के जिस घर में काम करता था। वहां के बारे में पुलिस अभी पता लगा रही है। मदन मोहन को चार दिन पहले दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी मेरी नीड्स से हायर किया था।
विज्ञापन


इस मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें मुंबई, ओडिशा व गुरुग्राम गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंच जाएगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रणविजय सिंह, एडीसीपी, नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें