फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस, संभल के ध्यानार्थ:::::::::::: घरों से चोरी करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के पास से अवैध असलहे और चोरी का माल बरामद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात लखनावली रोड पुस्ता क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दो बदमाशों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे, चोरी का माल और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश की पहचान गगन उर्फ जीनू उर्फ शिवम निवासी हाथरस के रूप में हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना रात में चेकिंग के दौरान तीन युवक बाइक से आते दिखे। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे डीआईजी फार्म की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख पीछे बैठे दो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार अन्य दो बदमाशों की पहचान मनी निवासी फिरोजपुर थाना अकसौली हाथरस और सुहेल उर्फ गोलू निवासी जिला संभल के रूप में हुई है। तीनों फिलहाल कुलेसरा क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 44 हजार रुपये नकद, पीली व सफेद धातु की अंगूठियां, पायल, बिछुए, एक पेशन प्रो साइकिल, दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू, लोहे की आरी, हथौड़ा, सरिया का टुकड़ा और एक पन्ना बरामद किया है। गगन के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें