फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव चंदेल हत्याकांडढढ

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव के हत्यारों को पकड़ने के लिए डासना, मसूरी में दबिश
विज्ञापन

नोएडा। पुलिस टीम गौरव चंदेल के हत्यारों के नजदीक जल्द पहुंच सकती है। पुलिस टीम ने नोएडा, गाजियाबाद से लेकर आसपास के कई गिरोह चिह्नित किए हैं। सेल्टॉस कार बरामद होने के बाद पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और मसूरी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। पुलिस ने डासना, मसूरी में कई जगह दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात को लूटी गई सेल्टॉस कार मसूरी थाना के आकाश नगर में मिली थी। इसके बाद से पुलिस की जांच में फिर से तेजी आई और मसूरी, डासना के आसपास मुख्य मार्ग के अलावा अन्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिस स्थान पर सेल्टॉस कार मिली बदमाशों ने यह स्थान इस कारण चुना क्योंकि यहां अंधेरा था। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश इसी इलाके के हो सकते हैं। एक महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात से दो दिन पहले भी यह कार आसपास के एक खाली प्लॉट में देखी गई थी। पुलिस इसकी तस्दीक करने में जुटी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों का कोई न कोई कनेक्शन डासना, मसूरी से है। गाजियाबाद के आसपास ही सेल्टॉस कार थी। पुलिस की टीम डासना जेल से हाल में छूटे बदमाशों के बारे में भी जानकारी ली है।
विज्ञापन

सेल्टॉस के साथ बाइक भी दिखी
आकाश नगर के जिस स्थान पर गौरव चंदेल की कार मिली थी। पुलिस ने उसके पास लगे सीसीटीवी की जांच की तो फुटेज में पूरा अंधेरा दिख रहा है। सेल्टॉस के साथ एक कार व एक बाइक भी दिख रही है। पहले पुलिस को लग रहा था कि बदमाश सेल्टॉस छोड़कर दूसरी कार से भाग गए। अब जांच के दायरे में बाइक भी आ गई है। पुलिस इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि हो सकता है बदमाश बाइक से भी भाग गए हों। पुलिस अब बाइक की भी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

नोएडा लाने में दो बार हुई पंचर कार
बुधवार सुबह गाजियाबाद पुलिस की सूचना पर जब नोएडा पुलिस मसूरी के आकाश नगर पहुंची तो सेल्टॉस कार को कब्जे में ले लिया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वहां से जब सेल्टॉस नोएडा लाई जा रही थी तो रास्ते में दो बार टायर पंचर हो गए। इसके बाद उसे टो कर कोतवाली फेज थ्री स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें