फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न से किसान आंदोलन होगा मजबूत: बीजू कृष्णन

Sun, 18 Jun 2023 01:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न से किसान आंदोलन होगा मजबूत: बीजू कृष्णन
विज्ञापन

किसानों को दोबारा जेल में डालने से रोष
- ग्रेनो प्राधिकरण पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी,
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। जेल में बंद किसानों को रिहा कराने समेत अन्य मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरने पर जमे किसान सभा के वक्ताओं ने पुलिस और प्रशासन पर कानून का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने किसानों नेताओं को लगातार जेल में रखा जाने का विरोध किया। किसानों को दोबारा मुकदमा दर्ज करके जेल में डालने पर कार्यकर्ताओं में रोष है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकतों से आंदोलन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि किसान ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
किसान सभा के अखिल भारतीय महासचिव बीजू कृष्णन ने कहा कि ये आंदोलन पूरे देश में शहरीकरण के नाम पर किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के मामलों में किसानों को नई राह दिखा रहा है। पूरे देश में ग्रेटर नोएडा में चल रहे आंदोलन का जिक्र है। इससे डर कर योगी सरकार दमन का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि किसानों ने उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने और उनके सभी गिरफ्तार साथियों को बिना शर्त तुरंत रिहा करने किया जाए। ऐसा नहीं करने पर सरकार व प्रशासन को किसानों के आंदोलन को झेलने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को धरने की अध्यक्षता शांति देवी ने की। धरने का संचालन सतीश यादव ने किया। धरने को सीटू के दिल्ली एनसीआर के महासचिव अनुराग सक्सेना, किसान सभा के केंद्रीय कमेटी सदस्य पुष्पेंद्र त्यागी, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव राम सागर, सचिव रामस्वारथ, भारतीय किसान परिषद के सुखवीर खलीफा, किसान सभा के नेता हरेंद्र खारी, मास्टर रनवीर सिंह, अजय पाल भाटी, मनोज भाटी, अशोक, जोगेंद्र सिंह, सतपाल भाटी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें