फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस ने 50 लाख रुपये और फ्रीज कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 50 लाख रुपये और फ्रीज कराए
विज्ञापन

- सेवानिवृत अधिकारी से 2.88 करोड़ की ठगी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पार्सल में ड्रग्स होने की बात कहकर सेवानिवृत अधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा 2.88 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में नोएडा पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की रकम और फ्रीज कराई है। एक करोड़ की रकम को पुलिस पहले ही फ्रीज करा चुकी है। शेष राशि को भी फ्रीज कराने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

ठगों के खातों में से पैसा निकालने से पहले ही पुलिस ने संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क किया और औपचारिकता पूरी करने के बाद रकम को फ्रीज करा दिया। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जालसाजों की गिरफ्तारी के लिए सेक्टर-113 थाने की तीन टीम प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। महागुन मॉडर्न सोसाइटी निवासी एक सेवानिवृत अधिकारी को जालसाजों ने बीते दिनों कॉल कर खुद को फेडेक्स कोरियर का कर्मचारी बताते हुए ठगी का जाल बुना था। उसने कहा कि था कि आपके नाम से मुंबई से ताइवान एक पार्सल गया है, उसमें ड्रग्स हैं। जिसमें आपके आधार कार्ड इस्तेमाल हुआ है। इस आधार पर पीड़ित को ब्लैकमेल कर ठगी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें