श्रमिकों से मिलने नोएडा आ रहे सपा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस फोर्स ग्रेटर नोएडा स्थित पुलिस लाइन के गई है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, विधायक शाहिद मंजूर, विधायक कमाल अख्तर, विधायक अतुल प्रधान, पंकज कुमार मालिक, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, प्रवक्ता राजकुमार भाटी, सुनील चौधरी सुबह डीएनडी पर पहुंचे।
जहां इन्हें पुलिस फोर्स ने नोएडा में प्रवेश करने से रोका। विरोध में प्रतिनिधि मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, जिस वजह से जाम लग गया। स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को ग्रेटर नोएडा ले गई है।
समाजवादी पार्टी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा कर जानकारी देते हुए लिखा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नोएडा में पीड़ित श्रमिकों से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री योगी की पुलिस द्वारा रोका जाना घोर निंदनीय है।
आगे लिखा कि ये सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखती, समाजवादी पार्टी हर कदम पर श्रमिकों का वेतन बढ़ाये जाने के लिए हो रहे इस संघर्ष में उनके साथ है।