फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: पुरानी रंजिश में फायरिंग, दो पक्षों में पहले कहासुनी फिर लाठी डंडे चले; हमले में बाप-बेटे घायल

Fri, 17 Apr 2026 03:34 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी/रबूपुरा

सार

सगाई समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जोरदार मारपीट और फायरिंग हो गई। हमले में अलीगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल ब्रह्मजीत सिंह गंभीर घायल हो गए, जबकि उनका बेटा यश प्रताप भी मामूली रूप से जख्मी हुआ। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
घायल हेड कांस्टेबल ब्रह्मजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव आछेपुर निवासी हरिवंश पुत्र मुकुट सिंह की  रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। हरिवंश उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर अलीगढ़ जिले में ड्यूटी कर रहे ब्रह्मजीत सिंह का भाई था। ब्रह्मजीत ने इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमे गांव निवासी सत्यपाल सिंह अन्य साथियों के साथ जेल गया था।

विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से तभी से रंजिश चली जा रही है। बृहस्पतिवार को गांव आछेपुर में धर्म सिंह के बेटे का सगाई समारोह का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्रह्मजीत भी अपने बेटे यश प्रताप के साथ गांव पहुंचा था।

बताया जाता है कि इसी बीच ब्रह्मजीत सिंह और सतपाल सिंह के बीच पहले मामूली कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले। आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन


फायरिंग में किसी के भी गोली लगने की सूचना नहीं है, परंतु लाठी डंडों से हमले किए गए हमले में ब्रह्मजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उनका बेटा भी मामूली रूप से घायल हो गया। जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें