फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धनेश हत्याकांड को सुलझाने में उलझी पुलिस, करीबियों पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेश हत्याकांड को सुलझाने में उलझी पुलिस, करीबियों पर शक
विज्ञापन

- वारदात में शहदरा गांव या आसपास के आरोपी शामिल होने की आशंका
- रिश्तेदार से भी हुई थी देर रात में बात, पत्नी से भी की थी संपर्क की कोशिश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के शहदरा गांव में शनिवार रात हुई धनेश (30) की हत्या का केस सुलझाने में पुलिस उलझ गई है। पुलिस ने धनेश के करीबियों से पूछताछ की है, लेकिन कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी धनेश के करीबी व परिचित हैं। जो गांव व आसपास के हैं। पुलिस ने इस संबंध में परिजन व ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया है। वहीं, परिजन ने भी मंगलवार को पुलिस से मिलकर खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

शहदरा गांव निवासी धनेश शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे घर से निकला था। इसके बाद धनेश वापस नहीं लौटा। रविवार शाम लगभग चार बजे गांव में एक खाली प्लाट में धनेश का शव औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। धनेश के सिर के पीछे हिस्से में किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। धनेश की पत्नी भी पांच साल के बेटे को लेकर एक माह से मायके में रह रही थी। वारदात के बाद धनेश की पत्नी गांव लौट आई थी। मोबाइल से कॉल की जांच में पता चला है कि धनेश ने अपने एक रिश्तेदार से देर रात में बात की थी और पत्नी से भी संपर्क का प्रयास किया था। लेकिन उसकी पत्नी कॉल रिसीव नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें