फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोदाम में चोरी करने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

गोदाम में चोरी करने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली
-इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने कुलेसरा के पास से किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हबीबपुर गांव के पास एक कंपनी के गोदाम में साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के दो साथियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि मंगलवार देर रात इकोटेक तीन थाना पुलिस कुलेसरा गांव के पुस्ता पर बाढ़ को लेकर गश्त कर रही थी। तभी एक युवक रेहड़ी लेकर आ रहा था। उस पर काफी सामान लदा हुआ था। पुलिस ने उसे रोका तो वो नीचे उतरकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। आरोपी की पहचान इमरान निवासी नगीना बिजनौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले हबीबपुर गांव के पास एक कंपनी के गोदाम में साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसके दो साथी हरदोई के गांव द्वार नगला निवासी पुष्पेंद्र और हमीरपुर के हुसैना गांव निवासी कन्हैया को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें