फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसएसबी के जवान की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान के ड्रग्स तस्करी में लिप्त होने के मामले में पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। पुलिस टीम आरोपी जवान के फोन कॉल डिटेल के माध्यम से ड्रग्स सप्लाई करने वाले आरोपियों की तह तक जाने की तैयारी में है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की ट्रेवल हिस्ट्री की भी जानकारी जुटा रही है। सोमवार रात नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने ड्रग्स तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें मुख्य आरोपी रोहित एसएसबी का जवान है। जांच को लेकर दिल्ली से एसएसबी की तीन सदस्यीय टीम नॉलेज पार्क थाने पहुंची थी। टीम जल्द जेल में बंद जवान से भी मुलाकात करेगी। एसएसबी की तरफ से जांच के बाद एक रिपोर्ट तैयार कर हेड ऑफिस भेजी जाएगी। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद का कहना है कि ड्रग्स बॉर्डर के आसपास से ही मंगाई जा रही थी। सीडीआर समेत सभी विषयों पर गहनता से जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें