एसोसिएशन सचिव नरवीर डबास ने बताया कि कुछ समय से पुलिस अधिकारियों के अनुचित व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं। इन घटनाओं ने वकीलों की गरिमा, स्वतंत्रता और सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इस पर संज्ञान लेते हुए यह निर्णय शुक्रवार को बार की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। नोटिस के अनुसार, हाल ही में थाना मंडावली क्षेत्र में एक पीसीआर टीम ने अधिवक्ता अनुराग शर्मा से कथित रूप से अभद्रता की और उनके साथ हाथापाई कर मोबाइल भी छीन लिया। ब्यूरो