पुन्हाना। बिछौर थाना पुलिस ने मंगलवार को 13 वर्षों से डकैती के मुकदमे में वांछित 4 हजार रुपये के इनामी बदमाश हामिद को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या के प्रयास और डकैती के मामलों में वांछित आरोपी तालिम को भी पुलिस ने दबोचा है। थाना प्रभारी बंधक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित टीम ने सुचना मिलने पर बिछौर बस स्टैंड पर दबिश देकर इनामी बदमाश हामिद को काबू किया। हामिद के खिलाफ 2007 में राजस्थान के सीकरी थाने में एक डकैती का मुकदमा दर्ज है। लंबे समय से उसकी पुलिस को तलाश थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा हत्या के प्रयास और डकैती के मुकदमों में वांछित अपराधी गांव तिरवाडा निवासी तालीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी तालीम ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अलावा तीन अन्य हत्या का प्रयास और डकैती की वारदात कबूली है। आरोपी का नियमानुसार कोविड-19 जांच करवाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।