फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनसीआर से वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज टू पुलिस ने एनसीआर से वाहन चुराने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। रविवार को गिरफ्तार बदमाश से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई है। एसीपी उमेश यादव ने बताया कि कोतवाली फेज टू पुलिस रविवार रात को सेक्टर 81 में एनएसईजेड बाउंड्री के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक सवार एक संदिग्ध दिखा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर आरोपित को कुछ दूरी पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी अभिषेक गुप्ता उर्फ कालिया के रूप में हुई। वह वर्तमान में नोएडा के सलारपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रहा है। पूछताछ में पता चला है कि वह शातिर किस्म का वाहन चोर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें