फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इनामी वाहन चोर को पुलिस ने श्रीनगर से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इनामी वाहन चोर को पुलिस ने श्रीनगर से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने श्रीनगर से दबोच लिया। बदमाश के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने इसके अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


नोएडा जोन के एसीपी प्रथम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी अशरफ भट्ट को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। अशरफ श्रीगनगर के पठान चौक के जाफरान कॉलोनी का रहने वाला है। वह वाहन चोर गैंग में शामिल है और दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी और धोखाधड़ी समेत अन्य तरह की घटनाओं को करता था। वह भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था। अशरफ भट्ट गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ डीसीपी नोएडा ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार रात को पुलिस की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें