फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी रिसीवर और उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
किडनी प्रत्यारोपण मामले गिरफ्तार आरोपी।
विज्ञापन
नोएडा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर किडनी प्रत्यारोपण कराने वाले बांग्लादेशी गिरोह के रिसीवर और उसके साथी को कोतवाली फेज-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को बृहस्पतिवार को सेक्टर-71 स्थित एक गेस्ट हाउस से दबोचा। इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार किडनी रिसीवर की पहचान मोहम्मद कबीर व उसके सहायक की पहचान मोहम्मद सगीर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बांग्लादेश के झलाकाटी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी ट्रेवल एजेंट अब्दुल मनान को बांग्लादेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कोतवाली फेज-3 पुलिस ने बीते शुक्रवार को इस बांग्लादेशी गिरोह का खुलासा किया था। बांग्लादेश का रहने वाला अहमद शरीफ फर्जी दस्तावेज बनाकर किडनी डोनर बनकर नोएडा आया था। उसके साथ किडनी रिसीवर मोहम्मद कबीर व उसका सहायक मोहम्मद सगीर भी नोएडा आए थे। अहमद पैसों के लिए अपनी एक किडनी कबीर को डोनेट करना चाहता था। अहमद ने कबीर को अपना बहनोई बताया था। तभी अहमद का कबीर से पैसों को लेकर विवाद हो गया। फिर अहमद ने किडनी देने से मना कर दिया और नोएडा पुलिस को इसकी जानकारी दे दी थी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था। पुलिस ने मामले में अहमद व दिल्ली के शाहीन बाग में रहने वाले गिरोह के सदस्य बाजुल हक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाजुल हक ही तीनों आरोपियों को दिल्ली एयरपोर्ट से रिसीव कर नोएडा लाया था। उसकी मदद से ही आरोपी नोएडा के सेक्टर-71 स्थित गेस्ट हाउस में रह रहे थे। गिरफ्तार कबीर की किडनी खराब है और वह डायलिसिस पर है। उसका सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण होना था।
विज्ञापन

फ र्जी कागजात बनाकर किडनी प्रत्यारोपण करने वाले बांग्लादेशी गिरोह में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

- इलामारन जीए, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें