फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैंग लीडर समेत सात पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गैंग लीडर दिलशाद उर्फ इरशाद समेत सात अपराधियों के गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दिलशाद ने एक सक्रिय आपराधिक गैंग बना रखा है। इस गिरोह के सदस्य जनता के बीच खौफ पैदा कर वाहन चोरी, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और अन्य संगीन अपराधों को अंजाम देते हैं। गैंग लीडर दिलशाद कस्बा जारचा का मूल निवासी है। फिलहाल गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में रह रहा है। गैंग के अन्य सदस्य में गाजियाबाद का गौरव, रौली, अशरफ, इमरान, बागपत का प्रिंस उर्फ प्रदीप, बरौला नोएडा का आकाश है। इनके खिलाफ वाहन चोरी, लूट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। अकेले गैंग लीडर दिलशाद के खिलाफ सूरजपुर थाना क्षेत्र में ही 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अन्य गैंग सदस्यों के खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा के थानों में भी आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें