फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 15 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। ये दोनों आरोपी हरिद्वार में गांजे की सप्लाई करने के इरादे से आए थे। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम चमगादड़ टापू अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक सफेद कार खड़ी दिखाई दी। जब पुलिस टीम पूछताछ के लिए कार के पास गई तो उसमें बैठे दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ सोनू निवासी माजरा बस्ती, थाना श्यामपुर और अर्जुन बुक्सा निवासी थारी रामनगर नैनीताल, हाल नियर जगमुक्तेश्वर आश्रम, थाना कनखल के रूप में हुई है। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें रखे दो कट्टों से कुल 15 किलो गांजा बरामद हुआ। इसमें 10 किलो गांजा वीरेंद्र का और 5 किलो गांजा अर्जुन का था।
विज्ञापन




Iसप्लाई चेन का खुलासाI



पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांजे की यह खेप मुरादाबाद के सेठी नामक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे हरिद्वार के विभिन्न इलाकों में बेचने का उनका मकसद था। दोनों ने स्वीकार किया कि वे पिछले काफी समय से गांजे की सप्लाई का काम कर रहे हैं और मुख्य रूप से हरिद्वार की झुग्गी-बस्तियों तथा मजदूर कॉलोनियों में छोटे ग्राहकों को यह मादक पदार्थ बेचते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें