फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने राहगीर बनकर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/तावडू। रास्ता रोककर हथियार के बल राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे दो बदमाशों को शुक्रवार देर रात पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने विभिन्न राज्यों में अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एटीएम काटने की कई वारदात को अंजाम दिया है। दोनों बदमाशों को तावडू सीआईए टीम ने बाइक और अवैध हथियार के साथ धर लिया। 18 सितंबर की रात तावडू सीआईए प्रभारी एएसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम को केएमपी पुल धुलावट पर मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश चाहलका रोड की पहाड़ी में राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर एक पुलिस जवान को बाइक पर भेजा।
विज्ञापन

उनके पीछे टीम के अन्य जवान भी गाड़ी में आ रहे थे। चाहलका रोड पर आरोपियों ने बाइक पुलिस जवान की बाइक के आगा लगा दी और हथियार दिखाकर जवान को लूटने का प्रयास किया गया। इसी दौरान पीछे आ रहे सीआईए तावडू टीम के सदस्यों ने दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनीश और सद्दाम निवासी शिकारपुर तावडू बताया। कब्जे में ली गई बाइक पर पुलिस को कोई नंबर नहीं मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों ने असम, पुणे में एटीएम काटने की करीब 11 वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों का कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें